यूपी के बांदा में 15 वर्षीय छात्रा के साथ ऑटो चालक और उसके साथी ने सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद तीन घंटे के भीतर आरोपियों मनोज यादव और अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी.