मुरादाबाद पुलिस ने थाना नागफनी क्षेत्र में हुई करोड़ों रुपये की डकैती के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर 11 मई को हथियारबंद बदमाशों ने ढाई करोड़ से अधिक नकदी और कीमती सामान लूट लिया था पुलिस जांच में पता चला कि डकैती की साजिश इमरान की बेटी अरीबा और उसके प्रेमी अरशद ने मिलकर रची थी