प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में मजार चौराहे पर मोटरसाइकिल डिवाइड पर लगे खंभे से टकराई थी. मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक सड़क पर गिरे और पीछे से आने वाले अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. हादसे में आदर्श, शनि गौतम और आशुतोष गौतम की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल में कार्तिकेय ने दम तोड़ दिया.