UP CM योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया योगी ने विपक्षी दल कांग्रेस और SP पर माफियाराज का आरोप लगाते हुए उन्हें प्रदेश की दुर्गति का जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल अपने परिवारों के लिए काम करती थीं और गरीबों के प्रति संवेदनहीन थीं.