उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शनिवार तक लगभग पूरी हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर को दोपहर दो से तीन बजे तक होगी और शाम पांच बजे नामांकन वापसी का समय है. केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.