बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव में 30 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राहुल यादव की पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था. मृतक राहुल यादव पीएसी जवान कोमल यादव का बड़ा बेटा था और उसने हाल ही में दूसरी शादी की थी.