सेक्टर 51 और सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवॉक तीन साल बाद नया रूट अपनाकर जल्द चालू होगा मूल स्काईवॉक प्लान में सेक्टर 51 की बीच में बनी मजबूत बीम के कारण सीधे कनेक्शन में समस्या आई थी नया प्लान स्काईवॉक को मोड़कर टिकट काउंटर के पास जोड़ने का है जिससे इसकी लंबाई बढ़कर 520 मीटर हो जाएगी