नोएडा के गुलशन मॉल तिराहे पर तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने पांच कारों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन कई वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. डिफेंडर कार को सुनीत नामक युवक चला रहा था जो नोएडा के सेक्टर सौ का निवासी है.