लखनऊ की एक महिला ने अपने पति नाजिल पर शादी से पहले धोखे से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का आरोप लगाया है. महिला ने पति के पिता और भाईयों पर भी जोर जबरदस्ती करने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता आरोप है कि जब वो अत्याचार का विरोध करती, तो उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता. उसने बेटी के साथ हैवानियत का भी आरोप लगाया है.