एसपी गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं. पिछले आठ वर्षों से वह मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर रहे हैं. एसपी गोयल अपनी लो प्रोफाइल शैली और विवादों से बचते हुए यूपी की ब्यूरोक्रेसी में संतुलन बनाए हुए हैं. एसपी गोयल ने दिल्ली, लखनऊ दोनों जगहों पर संतुलन बनाए रखा है और मुख्यमंत्री योगी के करीबी अधिकारी बने हुए हैं.