उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनार स्टेशन पर गंगा स्नान के लिए आए चार श्रद्धालु ट्रेन से कट गए. श्रद्धालु फुट ओवर ब्रिज की बजाय प्लेटफॉर्म के बीच से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे. रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ जवानों ने घटना स्थल पर अफरातफरी के बीच लोगों को पटरी से हटाया.