उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. अनुप्रिया पटेल और अन्य सहयोगी दलों ने कांट्रैक्ट नौकरियों में आरक्षण की मांग की है. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने का वादा किया. योगी सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया, जिससे कर्मचारियों को स्थायित्व और पारदर्शिता मिलेगी.