मुख्यमंत्री योगी ने बिजली विभाग की बैठक में कहा कि यूपी में बिजली और पैसों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने अधिकारियों को ट्रिपिंग, ओवरबिलिंग और अनावश्यक बिजली कटौती पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कमजोर फीडरों की पहचान कर तकनीकी सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और शिकायत समाधान पर जोर दिया.