सहारनपुर में सपा नेता पर बच्चों को ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिम्पल का पाठ पढ़ाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपी सपा नेता ने ग्राम रामनगर में अपने घर पर पीडीए पाठशाला चलाकर बच्चों को राजनीतिक अल्फाबेट पढ़ाए थे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुकदमा दर्ज करने की निंदा करते हुए भाजपा पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाया है