योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में चार करोड़ मतदाताओं की कमी होने का दावा किया. उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से हर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए पूरी जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री के अनुसार जनवरी 2026 तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए.