मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हाइड्रोपोनिक वीड की 14.548 किलोग्राम बड़ी खेप बरामद की है बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग चौदह करोड़ पचास लाख रुपये बताई गई है गिरफ्तार यात्री बैंकॉक से मुंबई आने वाली फ्लाइट UL141 का यात्री था, जिसे स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया