कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी रखने की औपचारिक मांग की है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सेंट मैरी बेसिलिका के सम्मान में मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश की है. महाराष्ट्र के नेताओं ने इस मांग को छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के रूप में लिया और कांग्रेस की आलोचना की है.