शिवसेना (UBT) की पार्षद सबा हारून खान ने हिजाब को व्यक्तिगत गरिमा और पसंद का मामला बताया, न कि राजनीतिक मुद्दा सबा खान ने कहा कि विभिन्न समुदायों में सिर ढकना सामान्य प्रथा है, हिजाब मुस्लिम महिलाओं की गरिमा का प्रतीक है. हारून खान ने चुनाव प्रचार के दौरान भी हिजाब पहना और मतदाताओं ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई.