रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के मामले में रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों का संबंध राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी शुभम लोनकर से बताया गया है. जूहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात 12:45 बजे कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं.