राज ठाकरे 20 साल बाद शिवसेना भवन में लौट रहे हैं, जहां उनका राजनीतिक सफर और विवाद दोनों शुरू हुए थे. 2003 में उद्धव ठाकरे को शिवसेना का अध्यक्ष बनाया गया, जिससे राज और उद्धव के बीच दरार बढ़ी. 2005-06 में राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का गठन किया था.