पुणे में गड्ढे के कारण बुजुर्ग की स्कूटी सड़क पर गिर गई. पीछे से आ रही कार उनके ऊपर चढ़ गई. मृतक बुजुर्ग का नाम जगन्नाथ काशीनाथ काले था और उनकी उम्र 61 वर्ष थी. हादसे का सीसीटीवी भयावह है. सड़क हादसे का डरा देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है.