मुंबई के विक्रोली इलाके में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत और 2 घायल हैं. IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने को कहा है. मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ है. पुलिस ने जरूरत न होने पर बाहर न निकलने को कहा है.