मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पार्सल डिलीवरी के बहाने लूट और मारपीट की वारदात हुई. पीड़िता विले पार्ले के कॉलेज में एमएससी की छात्रा है और मरोल मिलिटरी रोड की निवासी है. आरोपी ने पार्सल देने का दबाव बनाया और जब मना किया तो चाकू दिखाकर पैसे ऐंठे और मारपीट की.