महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे लगातार तीसरे दिन आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर हैं. मनोज जरांगे का कहना है कि मराठा आरक्षण की मांग पूरी न होने तक वह मुंबई नहीं छोड़ेंगे. राज्य सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए कैबिनेट उप-समिति के माध्यम से कानूनी सलाह ले रही है.