मालेगांव बम विस्फोट मामले में 17 साल बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम दलीलें पूरी कर 19 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा था. 2008 के विस्फोट में छह लोग मारे गए और सौ से अधिक घायल हुए थे, जांच में 323 गवाहों से पूछताछ हुई थी.