महाराष्ट्र के संभाजीनगर में पुलिस ने चिखलथाना क्षेत्र में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर में सौ से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे. यहां एक साल से स्कैम चलाया जा रहा था. पुणे में भी हाल ही में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जहां विदेशी नागरिकों से ठगी होती थी.