मुंबई में गणपति विसर्जन के बाद बीएमसी ने प्लास्टर ऑफ पेरिस के लगभग बीस लाख किलो मलबे को इकट्ठा किया है. बीएमसी ने पर्यावरण बचाने के लिए IIT बॉम्बे सहित बारह वैज्ञानिक संस्थानों से PoP मलबे के निपटान के सुझाव मांगे. बॉम्बे हाई कोर्ट ने 6 फीट से ऊंची PoP मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित करने की अनुमति दी थी.