मुंबई क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है कि अनवर बाबू शेख ने पाक से भारत में ड्रग्स उत्पादन के लिए फंडिंग की . अनवर बाबू शेख पर हत्या, जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं. दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला पर ड्रग्स की बिक्री का काम संभालने का आरोप है. फिलहाल वह फरार है.