BMC देश का सबसे अमीर निकाय है, जिसकी वित्तीय ताकत कई देशों की अर्थव्यवस्था से ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2016 से 2025 के बीच BMC ने करीब 3.49 लाख करोड़ रुपये की आय अर्जित की है. BMC का बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिल्ली और बेंगलुरु नगर निगमों के संयुक्त बजट से दोगुना था.