बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में सुबह 11:30 बजे तक मात्र 17.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो पिछली बार से कम है 2017 के बीएमसी चुनाव में रिकॉर्ड 55.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार 50 प्रतिशत से भी कम हो सकती है सबसे कम वोटिंग साल 2002 में हुई थी, जब मात्र 42.05 प्रतिशत मतदाता ने मतदान किया था