महाराष्ट्र सरकार ने बकरीद से पहले गोवंश की अवैध तस्करी और बूचड़खानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि अवैध गोवंश तस्करी और कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी. 25 मई से 28 मई तक पूरे राज्य में विशेष जांच और नाकाबंदी अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की जाएगी.