हजारीबाग नगर निगम चुनाव में पत्रकार से राजनेता बने अरविंद राणा ने मेयर पद पर करीब 5000 वोटों से जीत हासिल की अरविंद राणा ने चुनावी खर्च के लिए आम जनता से चंदा लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सहयोग प्राप्त किया था उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर-बैनर छपवाए और मोटरसाइकिल का ईंधन भरवाने में चंदा राशि का उपयोग किया