जम्मू समेत डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी, रामबन और पुंछ जिलों में भारी बारिश से व्यापक क्षति हुई है. तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और इस नदी पर बना एक पुल धंस गया है. पुल धंसने के दौरान एक स्कॉर्पियो और दो कार फंस गईं, जिनमें सवार लोग बारिश में भीगते हुए भागते नजर आए.