आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में भारत में पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने की मांग की है उन्होंने कहा कि बच्चे की देखभाल केवल मां की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पिता की भूमिका भी समान रूप से महत्वपूर्ण है सुप्रीम कोर्ट ने भी बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका को अहम बताते हुए साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया है