डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'डैड' बताया था. जिसपर पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने उनको कड़ा जवाब दिया. एचडी देवेगौड़ा ने ट्रंप की टिप्पणी को निराधार और बदमिजाज़ करार देते हुए कड़ी आलोचना की है. देवेगौड़ा ने कहा कि भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक राष्ट्र है जो राष्ट्रीय हितों के लिए दृढ़ता से काम करता है.