भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर पाकिस्तान पर आतंकवाद प्रायोजित करने और सीमा पार हमलों का आरोप लगाया है. कश्मीर मुद्दा पहली बार 1948 में यूएन सुरक्षा परिषद में भारत ने उठाया था और यह विवाद आज तक जारी है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर-पहलगाम हमलों का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान की भूमिका को वैश्विक स्तर पर उजागर किया है.