बीएमडब्ल्यू क्रैश मामले में महिला आरोपी गगनप्रीत कौर सोमवार को गिरफ्तार हुईं और वह न्यायिक हिरासत में हैं. हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई जबकि पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं. आरोपी के वकील ने डीटीसी बस और एंबुलेंस को भी दोषी करार देने की मांग कोर्ट में की है.