दिल्ली में मार्च की शुरुआत में रिकॉर्ड गर्मी के बाद बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है. बुधवार शाम के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई और शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मार्च की शुरुआत से नौ डिग्री कम है.