देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है. UP के 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है, कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. उत्तराखंड में नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी गई है, भारी बारिश से लैंडस्लाइड का भी खतरा है.