IMD ने गुजरात और महाराष्ट्र में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में मूसलाधार बारिश की संभावना है. एनसीआर क्षेत्र में अगले सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा, जिससे गरज-चमक और मध्यम बारिश हो सकती है.