विमान हादसे में जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश अपने भाई अजय की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. चेहरे पर चोटों और पट्टियों के साथ विश्वास ने अपने भाई के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. विश्वास का भाई अजय 12 जून को विमान हादसे के दौरान उनके (विश्वास कुमार रमेश के) बगल में बैठे था.