ओडिशा के कटक में बाली यात्रा के दौरान झूला खराब होने से आठ लोग लगभग तीस फुट ऊंचाई पर फंस गए. यह घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब झूला अचानक रुक गया और इसके कारण मौके पर हड़कंप मच गया. महिला और दो बच्चों सहित सभी फंसे हुए लोगों को हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से दो घंटे में सुरक्षित बचाया गया.