हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दो सैलानी अचानक से पहाड़ी से नीचे गिर गए. मणिकर्ण बरशेनी सड़क मार्ग पिछले दो दिनों से भूस्खलन के कारण बंद है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है. सड़क मार्ग बंद होने के कारण सैलानी और स्थानीय लोग जोखिम उठाकर पैदल पहाड़ी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं.