तृणमूल कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में संसदीय दल का नया नेता नामित किया है. अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे हैं और पार्टी में दूसरे नंबर के नेता के रूप में माने जाते हैं. ममता बनर्जी ने सांसदों से कहा कि सुदीप बंदोपाध्याय के स्वस्थ होने तक अभिषेक लोकसभा में नेतृत्व संभालेंगे