भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने मॉडर्न युद्ध के विभिन्न आयामों और उनके बदलावों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि विमानों के आविष्कार ने युद्ध को भौतिक क्षेत्र के अलावा तीसरा आयाम प्रदान किया है. अनिल चौहान ने युद्ध के चौथे आयाम के रूप में समय को बताया, जो युद्ध क्षेत्र के दायरे को व्यापक बनाता है.