सुप्रीम कोर्ट में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने दवाओं की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है. केंद्र सरकार से सभी सिरप आधारित दवाओं में जहरीले रसायनों की जांच कराने का आदेश देने को कहा गया है.