आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में निर्माणाधीन वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में दस लोगों की मौत हुई है. मंदिर की केवल एक ही एंट्री और एग्जिट होने के कारण श्रद्धालु संकरी जगह में फंस गए थे. मंदिर को 80 वर्षीय हरिमुकुंद पांडा ने अपनी जमीन पर बनवाया था और इसे चार महीने पहले खोला गया था