उत्तर भारत में लगातार बढ़ती ठंड के कारण तापमान लगातार कम हो रहा है और जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री तक गिर गया है और कई जिलों में घने कोहरे और बारिश का अनुमान है.