राजस्थान के दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने लगे. मां की एक आंख से आंसू निकलने पर लोग घबराए और क्षमा याचना की, बाद में दूसरी आंख से भी आंसू बहने लगे. यह अनोखी घटना नवलगढ़ कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है . भक्त इसे माता का विशेष संदेश मान रहे हैं.