रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया. सलमान को गिरफ्तार करते समय उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में उसे पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ. आरोपी सलमान के पीछे 300 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे, फिर भी वह खुलेआम इलाके में घूमता रहा.